बांग्लादेशी दंपती के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में

एसआइआर की ड्राफ्ट लिस्ट में बांग्लादेशी दंपती के नाम होने का आरोप है. घटना उत्तर 24 परगना के हाबरा के मछलंदपुर दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके की है.

हाबरा के बीएलओ पर नाम शामिल कराने का आरोप

बारासात. एसआइआर की ड्राफ्ट लिस्ट में बांग्लादेशी दंपती के नाम होने का आरोप है. घटना उत्तर 24 परगना के हाबरा के मछलंदपुर दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके की है. बांग्लादेशी दंपती के नाम ब्यूटी मंडल और उनके पति दुलाल मंडल बताये गये हैं. आरोप बूथ नंबर 113 के बीएलओ पर है. आरोप है कि रिश्ते में दीदी और जीजा होने के कारण उन्होंने ही उनका फार्म भरकर नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल कराया है. घटना के बाद से बीएलओ उत्तम बाला और तरुण बाला के घर पर ताला लगा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, एईआरओ ने इस घटना में आरोपी बीएलओ पर केस करने के बाद इआरओ में रिपोर्ट दर्ज करायी है. शिकायत है कि तरुण बाला बीएलओ हैं, इसलिए दीदी और जीजा के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल करवाया हैं. मछलंदपुर के निवासी समीर विश्वास ने कहा है कि ब्यूटी मंडल और उनके पति दुलाल मंडल के नाम एसआइआर की ड्राफ्ट लिस्ट में हैं. उन्हें नहीं पता कि उनके भाई बीएलओ ने क्या किया है.

, जबकि ब्यूटी और दुलाल बांग्लादेश के गोपालगंज के निवासी हैं. वहां भी वोटर लिस्ट में उनके नाम हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >