आरोप, यहां आकर बनाया था भारतीय फर्जी आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज
महाकुंभ स्नान की इच्छा लिये आ गया भारत
बारासात.महाकुंभ स्नान करने की इच्छा लेकर पासपोर्ट वीजा के जरिये भारत में आकर फर्जी आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बनाने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम धीरेन हालदार है. वह बांग्लादेश के बेनापोल का पाटबाड़ी का निवासी है. उत्तर 24 परगना के हाबरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को उसे हाबरा स्टेशन मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे बारासात कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह महाकुंभ में जाने के लिए पासपोर्ट वीजा पर भारत आया था. बांग्लादेशी पासपोर्ट होने के बावजूद, यहां आने के बाद उन्होंने भारतीय आधार कार्ड सहित कई नागरिकता कार्ड बनवाया. हाबरा स्टेशन मोड़ इलाके से मंगलवार को दबोचा गया. पुलिस का कहना है कि दो माह पहले ही वह भारत आया. इधर, कुछ माह में ही उसने जमीन भी खरीदा. परिवार के लिए सभी के लिए आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज भी बनवाया. बैंक अकाउंट भी खोला है. बांग्लादेशी पासपोर्ट मिलने के साथ ही भारतीय कई फर्जी दस्तावेज भी उसके पास से मिले है. इसमें शामिल और लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है. जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति पहले भी कई बार बांग्लादेशी वीजा पर भारत आ चुका है.
बारासात पुलिस जिला की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखड़िया ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. इस बात की जांच चल रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति इस देश में कैसे आया और उसने फर्जी पहचान पत्र कैसे बनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
