बंगाल में 8 महीने बाद खुली बाली की महादेव जूट मिल, मजदूरों में खुशी की लहर

करीब आठ महीने बाद बाली की महादेव जूट मिल का संचालन फिर से शुरू हो गया है, जिससे 850 से अधिक मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई है. विधायक संजय सिंह ने मिल का गेट खोलकर शुभारंभ किया. मजदूरों ने इसे अपनी जीत बताया है.

हावड़ा से पूनम कुमार झा की रिपोर्ट

करीब आठ महीने से बंद पड़ी बाली की महादेव जूट मिल के दोबारा खुलने से मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई. शुक्रवार सुबह मिल का गेट खुलते ही मजदूरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और भगवा अबीर लगाकर उत्साह के साथ इस मौके का स्वागत किया. बाली के विधायक संजय सिंह ने विधिवत मिल का गेट खोलकर संचालन की शुरुआत की. मिल खुलने के बाद मजदूरों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि अब उनका रोजगार नियमित रूप से चलता रहेगा.

आठ माह से बंद था मिल

गौरतलब है कि 24 दिसंबर 2025 को विभिन्न कारणों से महादेव जूट मिल अचानक बंद हो गई थी. मिल बंद होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लगभग 850 मजदूरों और उनके परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन पहले कोलकाता स्थित न्यू सेक्रेटेरिएट में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिल के दोबारा चालू

बैठक में राज्य के श्रम राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य, श्रम सचिव रचना भगत, तीनों श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि, विशेष श्रम आयुक्त आशीष सरकार तथा हावड़ा के उप श्रम आयुक्त सुमंत राय उपस्थित थे. बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद महादेव जूट मिल को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया. आज से मिल के दोबारा चालू होने से लगभग 850 मजदूरों को सीधा लाभ मिला है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >