हावड़ा : दासनगर में व्यवसायी के घर पर हमला

दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी न्यू मोल्लापाड़ा स्थित एक व्यवसायी के घर पर हमला हुआ है.

हावड़ा. दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी न्यू मोल्लापाड़ा स्थित एक व्यवसायी के घर पर हमला हुआ है. इस हमले में व्यवसायी मोहम्मद जहांगीर और उनकी पत्नी घायल हुए हैं. हमले की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. हमले में घायल व्यवसायी की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. हमले का आरोप स्थानीय युवक शेख वसीम पर है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले तालाब पाटने को लेकर जहांगीर के बेटे के और शेख वसीम के बीच कहासुनी हुई थी. मामला उसी समय सुलझा लिया गया था. बावजूद इसके शुक्रवार की रात को शेख वसीम अपने साथियों के साथ व्यवसायी के घर पहुंचा और दंपती पर हमला बोल दिया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. इस मामले में अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >