विस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन का होगा अंत : दिलीप घोष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक में भाग लेने के एक दिन बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की.

संवाददाता, कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक में भाग लेने के एक दिन बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद दिलीप घोष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस की राजनीति अब गुंडागर्दी वाली हो गयी है. तृणमूल के शासन में राज्य का विकास थम गया है. तृणमूल के कुशासन का अब अंतिम समय आ गया है और इस साल विधानसभा चुनाव में इसका अंत हो जायेगा.

श्री घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों की भलाई के बजाय अपनी पार्टी के फायदे के लिए कई कदम उठा रही है. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो राज्य जल्द ही अराजकता में चला जायेगा. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में राज्य में अपराधों की संख्या बढ़ी है. वहीं, भाजपा में जिम्मेदारी के संबंध में पूछे जाने पर दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें सौंपी जाने वाली किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह तैयार हैं. गौरतलब है कि दिलीप घोष पूर्व में मेदिनीपुर से सांसद थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और अब पिछले कई महीनों से राज्य में भाजपा की गतिविधियों में उनकी सक्रियता बहुत कम हो गयी थी. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के जीत हासिल करने के प्रयासों में घोष की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इन अटकलों के बीच, उन्होंने यहां पार्टी के सॉल्टलेक कार्यालय में शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >