संगीत की एक सुनहरी सदी का अंत, आशा भोसले के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

Mamata Banerjee on Asha Bhosle Death: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीढ़ियों की प्रेरणा बताया. जानें बंगाल के साथ उनका खास रिश्ता और बंगविभूषण का सफर.

Mamata Banerjee on Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की सबसे चमकती सितारों में से एक, जानी-मानी गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. रविवार को 92 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुखद घड़ी में गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘संगीत जगत की महान हस्ती’ और ‘पीढ़ियों के लिए प्रेरणा’ बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत की दुनिया में जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी.

मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना शोक संदेश साझा करते हुए लिखा- आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. वे एक ऐसी प्रेरणादायी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज किया. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बांग्ला संगीत के प्रति उनके प्रेम और योगदान को याद किया.

2018 में बंगविभूषण से किया गया था सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के लिए यह गर्व की बात थी कि उन्हें 2018 में राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंगविभूषण’ से नवाजा गया था. ममता बनर्जी ने आशा जी के परिवार, उनके सहयोगियों और दुनियाभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंगों ने काम करना बंद कर दिया था : डॉ प्रतीत समदानी

आशा भोसले पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं थीं. उनका इलाज कर रही टीम के प्रमुख डॉ प्रतीत समदानी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को उनके कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (Multiple Organ Failure), जिसके कारण उनका निधन हो गया. आशा भोसले के जाने से केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि शास्त्रीय और क्षेत्रीय संगीत (विशेषकर बांग्ला संगीत) का भी एक महान स्तंभ ढह गया है.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल में ममता बनर्जी का प्रण- बीजेपी को सत्ता से हटाकर ही दिल्ली जाऊंगी, एनआरसी और धंसान पर बड़ा ऐलान

पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >