लालबाजार के एआरएस की टीम ने तीन अन्य हथियार सप्लायरों को किया अरेस्ट

पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद साकिर, मिराजुद्दीन खान और साजिद हुसैन खान बताये गये हैं.

कोलकाता. लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने हथियार सप्लाई करने के एक मामले की जांच में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद साकिर, मिराजुद्दीन खान और साजिद हुसैन खान बताये गये हैं. शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को 21 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. अदालत में सरकारी वकील ने बताया कि इस घटना में कुल छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद गिरोह के इन तीनों आरोपियों को पकड़ा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >