पार्षद की शिकायत पर गिरफ्तार शरारती तत्व निकला हत्यारोपी

इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में कोलकाता नगर निगम के वार्ड- 99 की पार्षद मिताली बनर्जी की शिकायत पर नेताजी नगर थाने की पुलिस ने पुचके नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, कोलकाता

इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में कोलकाता नगर निगम के वार्ड- 99 की पार्षद मिताली बनर्जी की शिकायत पर नेताजी नगर थाने की पुलिस ने पुचके नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दक्षिण कोलकाता के बाघाजतीन इलाके में जयंत और पुचके के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. जयंत अब भी फरार है. पुलिस ने बताया कि कुछ महीने से आरोप लग रहे थे कि पुचके और जयंत बाघाजतीन अस्पताल और उसके आस-पास के इलाकों में अशांति पैदा कर रहे हैं. हाल ही में पार्षद मिताली बनर्जी ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. दोनों पर लोगों से जबरन वसूली और दुकानदारों व व्यापारियों को परेशान करने का आरोप है.

इधर, जांच में पुलिस को पता चला कि पाटुली के रवींद्रपल्ली इलाके के निवासी टोटन आइच की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. उसके परिजनों का आरोप था कि बाघाजतीन में उसकी बुरी तरह से पिटाई की गयी थी. इस शिकायत के आधार पर पहले पाटुली थाने में और बाद में जादवपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस को मामले की जांच में यह पता चला है कि पुचके और जयंत उक्त युवक की हत्या में शामिल थे. यह जानकारी सामने आने के बाद जादवपुर थाने की पुलिस पुचके को दोबारा गिरफ्तार करने और अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में आवेदन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >