साली की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में अधेड़ अरेस्ट

साली की बेटी के नहाने का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप एक शख्स पर लगा है.

नाबालिग पीड़िता के नहाने का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर बनाया शिकार

संवाददाता, हावड़ा.

साली की बेटी के नहाने का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप एक शख्स पर लगा है. नाबालिग पीड़िता के परिजनों द्वारा हावड़ा के लिलुआ थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद 47 वर्षीय आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार को जब उसे अदालत में पेश किया गया, तो कोर्ट ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अदालत में पीड़िता का गोपनीय बयान भी दर्ज किया गया. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है. आरोपी के खिलाफ परिजनों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने और बलात्कार करने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पता चला है कि सुंदरबन निवासी उक्त आरोपी फिलहाल काम के सिलसिले में हावड़ा के लिलुआ स्थित अपने ससुराल में रहता है. आरोप है कि उसने वहां अपनी साली की बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया. पिछले दिनों उसने साली की नाबालिग बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. नाबालिग की मां का दावा है कि वह आये दिन उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था. उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी भी दी. नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी डर के मारे कुछ कह नहीं पा रही थी. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसे धमका कर कई बार उसका बलात्कार किया गया. हार कर नाबालिग ने परिजनों को घटना के बारे में बताया. बाद में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी नॉर्थ बिशप सरकार ने बताया कि लिलुआ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >