अर्जुन सिंह ने बंगाल की उद्योग नीति पर साधा निशाना

उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में फलहारी बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को वॉलंटरी ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह शामिल हुए. मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में उद्योग और रोजगार की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधा.

कहा- भविष्य में चॉप-घुघनी खाने वाले लोग नहीं रहेंगे

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में फलहारी बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को वॉलंटरी ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह शामिल हुए. मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में उद्योग और रोजगार की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधा. अर्जुन सिंह ने कहा, “बंगाल में नौकरियां नहीं हैं. उद्योग पूरी तरह से बंद हैं और तालुका श्मशान घाट बन गये हैं. जिस तरह से हिंदू बंगाल से पलायन कर रहे हैं, भविष्य में यहां चॉप और घुघनी खाने वाले लोग भी नहीं होंगे.” पूर्व सांसद ने कांकीनाड़ा क्षेत्र में बंद और खस्ताहाल उद्योगों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कांकीनाड़ा में पेपर मिल कई सालों से बंद है, जबकि कांकीनाड़ा जूट मिल और अन्य मिलें भी ठीक से संचालित नहीं हो रही हैं. अर्जुन सिंह ने राज्य में वर्ल्ड बंगाल ट्रेड कॉन्फ्रेंस का भी उल्लेख किया और कहा, “बंगाल में करोड़ों रुपये की लागत से यह कॉन्फ्रेंस हो रही है, लेकिन अभी तक एक भी नयी इंडस्ट्री विकसित नहीं हुई. मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को कॉन्फ्रेंस के लिए अनुबंध दिये जाते हैं.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >