अन्नपूर्णा भंडार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, ऐसे पक्का करें 3000 रुपए

Annapurna Bhandar: अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तिथि. मुख्यमंत्री शुभेंद्र अधिकारी की नयी गाइडलाइन यहां पढ़ें.

Annapurna Bhandar: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है. 3000 रुपए की मासिक सहायता वाली इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सरकार ने कहा है कि कोई भी पात्र महिला आवेदन से वंचित न रहे, इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रास्ते खोले गये हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर उलझन में हैं, तो यह विस्तृत रिपोर्ट सिर्फ आपके लिए है. यहां हम आपको आवेदन की पूरी विधि चरणबद्ध (Step-by-Step) तरीके से बता रहे हैं.

ऑफलाइन आवेदन (Offline Process): सरकारी शिविरों और दफ्तरों में कैसे जमा करें फॉर्म?

जिन महिलाओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे ऑफलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकती हैं.

  • स्टेप 1: सबसे पहले फॉर्म प्राप्त करें. आप अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस (BDO), नगर पालिका कार्यालय (Municipality) या पंचायत कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं. इसके अलावा, 15 से 17 जून तक लगने वाले ‘जनकल्याण शिविरों’ में भी फॉर्म उपलब्ध रहेंगे.
  • स्टेप 2: फॉर्म भरें. 11 पन्ने के इस विस्तृत फॉर्म को नीले या काले पेन से साफ-साफ भरें. इसमें परिवार के मुखिया का विवरण, आधार नंबर, राशन कार्ड आईडी और बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरनी होगी.
  • स्टेप 3: दस्तावेज संलग्न करें. फॉर्म के साथ अपने आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटो कॉपी लगाएं.
  • स्टेप 4: भरे हुए फॉर्म को अपने स्थानीय ब्लॉक या नगर पालिका कार्यालय के काउंटर पर जमा करें.
  • स्टेप 5: फॉर्म जमा करने के बाद काउंटर से एक्नॉलेजमेंट स्लिप (Acknowledgment Slip) जरूर लें. यह आपके भविष्य के संदर्भ और स्टेटस चेक करने के काम आयेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन (Online Process): मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कैसे करें?

1 जून से ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा, जिसका प्रोसेस इस प्रकार है.

  • स्टेप 1: सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल (socialsecurity.wb.gov.in) पर लॉग-इन करें.
  • स्टेप 2: Apply Online या New Application पर क्लिक करें. अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आधार से लिंक हो.
  • स्टेप 3: मोबाइल पर आये ओटीपी (OTP) को दर्ज कर अपनी पहचान को सत्यापित करें.
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर खुलने वाले फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  • स्टेप 5: मांगी जानकारी की फाइलों (आधार, फोटो, पासबुक) को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.
  • स्टेप 6: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट (Submit) बटन दबा दें. स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर (Reference Number) आयेगा. इसे नोट कर लें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें.

Annapurna Bhandar: इन गलतियों से बचें

  • आधार सीडिंग : सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से NPCI/DBT के लिए लिंक है. ऐसा नहीं है, तो पैसा आपके खाते में नहीं आयेगा.
  • दोहरा आवेदन न करें : यदि आपने ऑफलाइन फॉर्म भर दिया है, तो दोबारा ऑनलाइन न भरें, अन्यथा डेटा मिसमैच होने पर आवेदन रद्द हो सकता है.
  • समय सीमा का ध्यान : सरकार ने पंजीकरण के लिए 90 दिनों का समय दिया है (27 मई से 25 अगस्त तक). इसलिए घबराने या जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है.
  • डोर-टू-डोर टीम : यदि आप ऑफिस नहीं जा सकतीं, तो बीडीओ (BDO) के नेतृत्व में टीमें घर-घर जाकर भी फॉर्म जमा करने में सहायता करेंगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की महिलाओं के खाते में इस दिन से आयेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने की बड़ी घोषणा

अन्नपूर्णा योजना : बंगाल की महिलाओं को जून से हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया?

अन्नपूर्णा भंडार योजना : 11 पन्ने के फॉर्म से पूरी कुंडली खंगालेगी शुभेंदु सरकार, आवेदन के लिए देने होंगे 30 सवालों के जवाब

बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >