अन्नपूर्णा भंडार योजना : महिलाओं के अकाउंट में 17 से ट्रांसफर होंगे 3000 रुपए, जानें किसको मिलेगा, किसको नहीं

Annapurna Bhandar Yojana Latest Update: पश्चिम बंगाल की 25 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए शुरू हुई अन्नपूर्णा भंडार योजना पर ताजा अपडेट आ गया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बता दिया है कि किस दिन महिलाओं के खाते में 3000 रुपए आयेंगे. यह भी बता दिया कि किन लोगों को पैसे मिलेंगे और किनको नहीं. हर अपडेट यहां देखें.

कोलकाता से अमर शक्ति की रिपोर्ट

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के उद्देश्य से सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी. बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस महीने की राशि का भुगतान 17 अगस्त से शुरू होगा. जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, अगले महीने से उनके बैंक अकाउंट में हर महीने के दूसरे सप्ताह में राशि भेजी जायेगी.

  • आवेदन और दस्तावेजों के आधार पर घर-घर कराया गया सत्यापन
  • सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर महीने दूसरे सप्ताह में होगा भुगतान
  • जुलाई तक पोर्टल पर करीब 1.70 करोड़ से अधिक आवेदन जमा हुए
  • जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें भुगतान किया जायेगा
  • आधार-लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य, ताकि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में राशि न जाये
  • सरकारी कर्मचारी, सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी और आयकरदाता को लाभ नहीं
  • गलत भुगतान और अनियमितताओं के मामलों में होगी गिरफ्तारी
  • आगे शिकायतों के लिए अभियोग/शिकायत पोर्टल शुरू किया जायेगा
  • संबंधित बीडीओ को शिकायतों की सुनवाई और निर्धारित समय में निपटारे की जिम्मेदारी दी जायेगी
  • राजनीतिक दबाव में अपात्र लोगों को भुगतान नहीं, सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

28 लाख लाभार्थियों को पहले चरण में मिले थे पैसे

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि योजना के पहले चरण में करीब 28 लाख लाभार्थियों को राशि मिली थी. जुलाई में एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पात्रता के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया जारी है. 10 जुलाई तक सत्यापन का काम पूरा हो चुका था, जबकि 11 से 31 जुलाई के बीच प्राप्त आवेदनों का कुछ हिस्सा सत्यापित हो चुका है. बाकी की प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये अन्नपूर्णा भंडार के 3000-3000 रुपए

पात्रता के मानदंडों में थोड़ी रियायत

सरकार ने पहले तय किये गये पात्रता मानदंडों में कुछ राहत भी दी है. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया है. सरकार का कहना है कि उसका लक्ष्य है कि पात्र हर महिला तक योजना का लाभ पहुंचे.

ये भी पढ़ें: 17 को मिलेंगे 'अन्नपूर्णा भंडार' के 3000 रुपए, जानें किसके खाते में आयेंगे पैसे, किसको करना होगा इंतजार

21-22 अगस्त से शिकायत पोर्टल

योजना से संबंधित शिकायत और आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा. सरकार के अनुसार, 17 अगस्त को राशि ट्रांसफर होने के बाद 21 या 22 अगस्त से पोर्टल चालू हो जायेगा. यदि किसी ऐसे व्यक्ति को योजना का लाभ मिला है, जो निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी. इतना ही नहीं, पात्रता पूरी करने के बावजूद जिन लोगों को लाभ नहीं मिला, वैसी महिला भी पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या अपील दर्ज करा सकेंगी.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा योजना में बड़ी गड़बड़ी से हड़कंप, 12 पन्नों का फॉर्म भरने के बाद भी महिलाओं का पैसा पुरुष के खाते में ट्रांसफर

लगातार चलती रहेगी सत्यापन की प्रक्रिया

सरकार ने कहा है कि सत्यापन, शिकायत और अपील की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थियों को सत्यापन पूरा होने के बाद योजना का लाभ दिया जायेगा. सरकार का दावा है कि करीब 99 प्रतिशत वास्तविक आवेदकों का सत्यापन पूरा हो चुका है. इस संबंध में संबंधित विभाग की मंत्री मालती रावा रॉय, वरिष्ठ मंत्री अग्निमित्रा पॉल और मुख्य सचिव की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजना की भुगतान व्यवस्था, पात्रता और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, 27 से भरे जायेंगे ‘अन्नपूर्णा योजना’ के फॉर्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >