बंगाल की महिलाओं को मिलेंगे 36000 रुपए, जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Annapurna Bhandar Scheme: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना (अन्नपूर्णा योजना) लाइव कर दी है, जिसके तहत 25 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए सीधे बैंक खाते में मिलेंगे. जानिए, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

Annapurna Bhandar Scheme: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी सोशल वेलफेयर स्कीम अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Scheme) के आधिकारिक पोर्टल को लाइव कर दिया है. महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित इस महा-योजना के जरिये बंगाल की पात्र महिलाओं को अब हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ को बंद कर इस नये अपग्रेडेड और दोगुना लाभ वाले सुरक्षा कवच को जमीन पर उतारा है. इससे अब महिलाओं को हर साल कुल 36,000 रुपए की सुनिश्चित आर्थिक मदद मिलेगी.

लक्ष्मी भंडार की लाभार्थी महिलाओं का क्या होगा?

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं को ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ का लाभ मिल रहा था, उन्हें अन्नपूर्णा भंडार के लिए नये सिरे से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. पात्रता जांच के बाद उन्हें सीधे इस योजना में ‘ऑटो-माइग्रेट’ (Transfer) कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा योजना में बड़ी गड़बड़ी से हड़कंप, 12 पन्नों का फॉर्म भरने के बाद भी महिलाओं का पैसा पुरुष के खाते में ट्रांसफर

Annapurna Bhandar Scheme: इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

  • यदि कोई पूर्व लाभार्थी महिला मृत पायी जाती है
  • राज्य से बाहर शिफ्ट हो चुकी है
  • मतदाता पुनरीक्षण (SIR-2026) के दौरान अनुपस्थित (Absentee) पायी गयी है, तो उसका नाम इस सूची से काट दिया जायेगा.
  • सीएए (CAA) के तहत आवेदन करने वाली या ट्रिब्यूनल में अपील करने वाली महिलाओं को पात्रता के अंतिम फैसले तक लाभ मिलता रहेगा.

कौन-कौन है पात्र? जानिए कड़े पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • महिला और स्थायी निवासी : आवेदक का अनिवार्य रूप से महिला होना और पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है.
  • उम्र सीमा : महिला की आयु आवेदन करते समय अनिवार्य रूप से 25 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • सरकारी नौकरी : आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी भी स्थायी सरकारी नौकरी (केंद्रीय, राज्य, पंचायत, नगर पालिका, स्थानीय निकाय या सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान) में नियमित वेतन या पेंशनभोगी नहीं होना चाहिए.
  • टैक्स पेयर न हो : महिला या उसका परिवार आयकर (Income Tax) दाता नहीं होना चाहिए और न ही जीएसटी (GST) के दायरे में पंजीकृत होना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन के जरूरी 5 दस्तावेज (Documents Required)

नये आवेदकों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरते समय इन प्राथमिक दस्तावेजों की स्पष्ट कॉपियां संलग्न करना अनिवार्य है.

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): जो अनिवार्य रूप से आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए, ताकि ओटीपी वेरिफिकेशन हो सके.
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID/EPIC Card): स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में निवास की पुष्टि के लिए.
  • डिजिटल राशन कार्ड (Digital Ration Card): इसके जरिये पोर्टल स्वचालित रूप से आपके परिवार के आकार और सब्सिडी का विवरण ले लेगा.
  • बैंक पासबुक (Active Bank Passbook): पासबुक के पहले पन्ने की साफ कॉपी, जिसमें आपका नाम, खाता संख्या और आईएफएससी (IFSC) कोड स्पष्ट दिखाई दे. ध्यान रहे, खाता आधार से पूरी तरह लिंक्ड (Aadhaar Seeded) होना चाहिए.
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर : आवेदन फॉर्म पर लगाने और स्टेटस ट्रैकिंग के लिए.

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें (How to Apply & Track Status)

सरकार ने महिलाओं की सहूलियत के लिए दोनों माध्यम खुले रखे हैं. इसके लिए 90 दिनों का एक विशेष राज्यव्यापी पंजीकरण अभियान भी शुरू किया है.

  • ऑनलाइन माध्यम : नये आवेदक सीधे आधिकारिक अन्नपूर्णा योजना पोर्टल https://socialregistry.wb.gov.in/ पर जाकर अपना व्यक्तिगत विवरण, डिजिटल राशन कार्ड नंबर, पारिवारिक आय और परिसंपत्तियों की जानकारी भरकर सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं.
  • ऑफलाइन माध्यम : महिलाएं अपने नजदीकी ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय, अनुमंडल अधिकारी (SDO) कार्यालय या सरकार द्वारा आयोजित विशेष कैंपों से मुफ्त भौतिक फॉर्म प्राप्त करके, उसे भरकर और जरूरी दस्तावेज नत्थी कर जमा कर सकती हैं, जहां से उन्हें एक डिजिटल ट्रैकिंग आईडी वाली रसीद दी जायेगी.
  • पेमेंट स्टेटस कैसे जांचें : एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद, लाभार्थी राज्य के सोशल सिक्योरिटी पोर्टल पर जाकर ‘Track Applicant Status’ के विकल्प को चुनें. वहां अपनी एप्लीकेशन आईडी, आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर यह पता लगाया सकते हैं कि इस महीने की 3,000 रुपए की किस्त बैंक खाते में क्रेडिट हुई है या नहीं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में लक्ष्मीर भंडार घोटाले की होगी SIT जांच, 30 लाख फर्जी खाते खंगालेंगे अधिकारी

बंगाल में बदला सियासी मिजाज! भाजपा की 3000 रुपए वाले ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के फॉर्म बांट रहे ममता बनर्जी के पार्षद

अन्नपूर्णा भंडार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, ऐसे पक्का करें 3000 रुपए

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल की सबसे बड़ी सरकारी योजना में कितने रुपए मिलते हैं, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >