हल्दिया. आनंदपुर अग्निकांड की घटना के बाद से लापता वासुदेव बेरा का अब तक पता नहीं चला है. बेरा परिवार चिंतित है. दो दिन बीतने के बाद भी अब तक उनका पता नहीं चला है. जानकारी के मुताबिक, आनंदपुर आग की घटना के बाद से पूर्व मेदिनीपुर के 21 लोग अभी भी लापता हैं. लापता परिवार इस उम्मीद में इंतज़ार कर रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्य वापस आयेंगे. पांशकुड़ा के करीब छह लोग लापता हैं. इनमें पांशकुड़ा के चकगौरांग गांव के रहने वाले वासुदेव बेरा भी आनंदपुर हादसे के बाद से लापता हैं. वह एक समय मुंबई में काम करते थे. वहां से लौटने के बाद यहां व्यवसाय शुरू किये थे. गत 20 जनवरी को घर से निकल कर आनंदपुर में फुल के काम से गये थे. घटना के दिन उनका फोन भी बंद था. वासुदेव की बेटी सबिता गायेन ने कहा “हम पैसे का क्या करेंगे? हमें उनके स्वस्थ घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
आनंदपुर की घटना से वासुदेव बेरा के परिजन सदमे में
आनंदपुर अग्निकांड की घटना के बाद से लापता वासुदेव बेरा का अब तक पता नहीं चला है. बेरा परिवार चिंतित है.
