खड़गपुर में आमरा वामपंथी संगठन का विरोध प्रदर्शन

शहर के झपेटापुर इलाके में स्थित खड़गपुर नगरपालिका के सामने पेयजल सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आमरा वामपंथी नामक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया.

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शनखड़गपुर. शहर के झपेटापुर इलाके में स्थित खड़गपुर नगरपालिका के सामने पेयजल सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आमरा वामपंथी नामक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के मुखिया अनिल दास उर्फ भीम ने किया. प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने खड़गपुर नगरपालिका पर आरोप लगाया कि शहर में प्रचंड गर्मी में लोग पेयजल की समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

सामाजिक समस्याएं और विरोध

संगठन के आरोप के अनुसार, गंदे पानी की समस्या कई वर्षों से शहरवासी झेल रहे हैं. इसके अलावा, शहर में सफाई की समस्या भी बनी हुई है, जिससे जगह-जगह कचरे का ढेर दिखाई देता है. गंदगी और दुर्गंध के कारण शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही, शहर के आसपास स्थित फैक्टरियों से फैल रहे प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं.

संगठन का विरोध और ज्ञापन

आरोप यह भी है कि खड़गपुर नगरपालिका में अस्थायी नौकरियों में तृणमूल अपने कार्यकर्ताओं को नौकरी दे रही है, जिसे संगठन ने खुलकर विरोध किया है. संगठन के नेता अनिल दास का कहना है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो भविष्य में आमरा वामपंथी आंदोलन का रास्ता अपनायेगी. इस दौरान संगठन ने खड़गपुर नगरपालिका को एक ज्ञापन भी सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitesh borkar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >