अशोकनगर किडनी तस्करी कांड में अलीपुर कोर्ट का अधिवक्ता गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के अशोकनगर किडनी तस्करी कांड में एक बांसद्रोणी के एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है.

बारासात. उत्तर 24 परगना के अशोकनगर किडनी तस्करी कांड में एक बांसद्रोणी के एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम प्रदीप कुमार बर (37) है. अधिवक्ता को नोटिस देकर पुलिस ने तलब किया था. गुरुवार की शाम चार बजे वह अशोकनगर थाने में हाजिर हुए. रात तीन बजे तक अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. सही जवाब नहीं देने के कारण पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया. इसके पहले किडनी तस्करी कांड में अशोकनगर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद अधिवक्ता का नाम सामने आया था. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किडनी दाता को यदि किडनी दान करने की अनुमति नहीं मिलती थी तो अधिवक्ता के माध्यम से हलफनामा करा के अवैध तरीके से काम कर दिया जाता था.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अधिवक्ता अलीपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करता है. हाबरा व करीब के इलाके में किडनी तस्करी से संबंधित दस्तावेजों का हलफनामा आरोपी अधिवक्ता के माध्यम से ही हुआ था. हाबरा में एक किडनी ट्रांसप्लांट व अलीपुर के दस्तावेज देख कर पुलिस को संदेह हुआ था. जांच अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का मध्यस्थ के रूप में आरोपी अधिवक्ता 2014 से काम कर रहा था. उसने 500 रुपये के हलफनामे के लिए 10 हजार रुपये तक लिये हैं. हालांकि अदालती दस्तावेज में रुपये के लेनदेन का कोई उल्लेख नहीं है. इसके पहले पुलिस ने अमित जाना, मौसमी सरदार, पियाली दे, गौरांग सरदार व विकास घोष उर्फ शीतल को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को आरोपी अधिवक्ता को बारासात अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >