नहीं हुई थी अलाउद्दीन शेख की हत्या, की थी खुदकुशी

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के रहनेवाले अलाउद्दीन शेख की मौत दूसरे राज्य में काम करते समय मॉब लिंचिंग में नहीं हुई थी. उसने आत्महत्या की थी.

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के रहनेवाले अलाउद्दीन शेख की मौत दूसरे राज्य में काम करते समय मॉब लिंचिंग में नहीं हुई थी. उसने आत्महत्या की थी. यह जानकारी झारखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की मौत के एक हफ्ते बाद दी. अलाउद्दीन की मौत को लेकर पिछले शुक्रवार से लगातार दो दिनों तक बेलडांगा और मुर्शिदाबाद का एक बड़ा हिस्सा अशांत रहा.

तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री से भी इस बारे में बात की थी. शुक्रवार को पलामू जिला पुलिस की ओर से दी गयी रिपोर्ट से पता चलता है कि अलाउद्दीन के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे. शव बरामद करने से पहले घर का दरवाजा बंद था. मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक सनी राज ने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड गया था.

जांच अधिकारी और मृतक के रिश्तेदारों से बात की. शुरुआती जांच में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला साफ हो गया. उसने आत्महत्या ही की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >