जेबीपुर : तनाव के बीच कृषि सहकारी चुनाव हुआ संपन्न

जेबीपुर में कृषि सहकारी चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही.

संवाददाता, हावड़ा.

जेबीपुर में कृषि सहकारी चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही. मतदान केंद्र के बाहर माकपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कई बार हाथापाई की नौबत आयी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाल लिया गया.

चुनाव में हिंसा की आशंका को लेकर अधिक संख्या में पुलिस और रैफ के जवानों को तैनात किया गया था. जानकारी के अनुसार, रविवार को जेबीपुर के अकबरपुर गोविंद पांजा हाइस्कूल और लस्करपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था. मतदान शुरू होते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गयी. माकपा उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके एजेंटों को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि माकपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट बॉक्स को बाहर फेंक दिया. आखिरकार, भारी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >