हुगली : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक

बांसबेड़िया नगरपालिका के सभा कक्ष में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई.

हुगली. बांसबेड़िया नगरपालिका के सभा कक्ष में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई. बैठक में विधायक तपन दासगुप्ता, चेयरमैन आदित्य नियोगी, डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्र, सीआइ सौमेन विश्वास, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपांकर सरकार, वाइस चेयरपर्सन शिल्पी चटर्जी सहित फायर, बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. डीएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि बिना अप्रिय घटना के ही पूजा सफल मानी जाएगी. थाना प्रभारी ने लोगों से किसी भी समस्या की तत्काल सूचना प्रशासन को देने का अनुरोध किया और मंडपों में बाल विवाह व साइबर अपराध जैसी सामाजिक जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने का सुझाव दिया. चेयरमैन ने सभी व्यवस्थाएं नगरपालिका की ओर से करने की बात कही, वहीं वाइस चेयरपर्सन ने त्रिवेणी शवदाह घाट पर आने वाले लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसी तरह चुंचुड़ा-मगरा ब्लॉक कार्यालय में भी प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई. इसमें पंचायत समिति की अध्यक्ष शुक्ला चटर्जी, उपाध्यक्ष विकास राय, बीडीओ राजीव पोद्दार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक सभी नियमों के पालन और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने पर सहमति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >