हुमायूं कबीर पर अधीर रंजन चौधरी के गंभीर आरोप, कहा- मुझे जान से मारने की कोशिश की गयी

Adhir Ranjan Chowdhury News: लोकसभा के लीडर ऑफ ऑपोजीशन रहे अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. चौधरी ने कहा है कि कबीर जब पुलिस सेवा में थे, तब उनको (अधीर को) जान से मारने की कोशिश की थी.

Adhir Ranjan Chowdhury News: पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने दावा किया कि डेबरा के मौजूदा विधायक हुमायूं कबीर ने एक बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. अधीर रंजन चौधरी करीब 30 साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

धमकी देकर कांग्रेस को तोड़ा, कई लोगों की जिंदगी हुई बर्बाद

उन्होंने आरोप लगाया कि जब हुमायूं कबीर जिले के पुलिस अधीक्षक थे, तब वह जेल जाकर अपराधियों से बातचीत करते थे. अधीर ने यह भी कहा कि हुमायूं कबीर ने इस जिले में सुपारी लेकर तृणमूल की स्थापना की और धमकी देकर कांग्रेस को तोड़ा, जिससे कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर ने आरोप को किया खारिज

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने सभी दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कानून के दायरे में रहकर काम करते थे. किसी को मारने की योजना कभी नहीं बनायी. हुमायूं कबीर तृणमूल के टिकट पर विधायक चुने गये थे. इस बार उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है और ममता बनर्जी को हराने के लिए 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैायरी में हैं.

इसे भी पढ़ें

अधीर रंजन की पीएम से हुई मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

सामने आये कांग्रेस नेता अधीर रंजन, बोले- बहरमपुर से लड़ना चाहता हूं बंगाल विधानसभा चुनाव

मतुआ समुदाय की नागरिकता बचाने के लिए कदम उठाये केंद्र : अधीर

भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >