हावड़ा अदालत से पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार

पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश करने के दौरान कोर्ट परिसर से वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला.

पॉक्सो मामले में बेगूसराय से किया गया था गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा.

पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश करने के दौरान कोर्ट परिसर से वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. आरोपी का नाम बलराम कुमार (22) है. इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. खबर लिखे जाने तक उसका सुराग नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, पिछले 23 मार्च को एक नाबालिग के अपहरण के मामले में परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उसे बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार कर पुलिस उसे लेकर हावड़ा पहुंची. बुधवार को आरोपी को लेकर पुलिस हावड़ा के सीजेएम कोर्ट पहुंची. कांस्टेबल प्रदीप दास और होमगार्ड रोहित सिंह आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि कोर्ट के बाहर आरोपी खड़ा था. अचानक वह वहां से गायब हो गया. मौके पर हावड़ा और गोलाबाड़ी थाने की पुलिस पहुंची. खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं चला. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >