बशीरहाट : भाजपा कार्यालय के नवीनीकरण के लिए सामान लेकर पैसा नहीं देने का आरोप

बशीरहाट सांगठनिक जिला के अध्यक्ष तापस घोष के खिलाफ भाजपा के पार्टी कार्यालय के बनाने के नाम पर व्यवसायी से जरूरी सामान लेकर पैसा नहीं देने का आरोप लगा है

प्रतिनिधि, बशीरहाट.

बशीरहाट सांगठनिक जिला के अध्यक्ष तापस घोष के खिलाफ भाजपा के पार्टी कार्यालय के बनाने के नाम पर व्यवसायी से जरूरी सामान लेकर पैसा नहीं देने का आरोप लगा है. रुपये नहीं मिलने पर अंत में व्यवसायी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को लिखित शिकायत की है. व

्यवसायी का आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के नवीनीकरण के नाम पर व्यवसायी से मार्बल के पत्थर से लेकर कई सामान लिये. टाउन हॉल में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के नवीनीकरण के लिए बशीरहाट के मिर्जापुर के व्यवसायी सुमित गोलदार से लाखों रुपये के सामान लिये गये. आरोप है कि 77 हजार रुपये अभी बाकी है लेकिन जिसे देने में कापी समय से भाजपा नेता आज-कल कर रहे है. व्यवसायी का कहना है कि बाध्य होकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत की है. इधर, भाजपा नेता तापस घोष का कहना है कि व्यवसायी से बहुत सारे सामान लिये गये थे, लेकिन कुछ पैसे ही बाकी हैं, जो दे दिये जायेंगे. व्यवसाय में बाकी रहता ही है. दे दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >