जिले के नेताओं के साथ अभिषेक ने की बैठक

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन में आपसी मतभेद भुला कर जनसंपर्क को मजबूत करना होगा.

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को यहां कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में हुगली के श्रीरामपुर संगठनात्मक जिले के तृणमूल नेताओं के साथ बैठक की. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी भी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन में आपसी मतभेद भुला कर जनसंपर्क को मजबूत करना होगा. आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना होगा. लोगों की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान करने को प्राथमिकता देनी होगी. पार्टी में आपसी विवाद हर हाल में समाप्त करना होगा.बैठक में श्री बनर्जी ने संकेत दिया कि जल्द ही तृणमूल के श्रीरामपुर संगठनात्मक जिले में बदलाव होंगे. ब्लॉक, टाउन और अंचल स्तर पर कई पदों में फेरबदल किया जा सकता है. यह पूरी प्रक्रिया ममता बनर्जी के निर्देश पर होगी. बनर्जी इन दिनों हर जिलेवार संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं. बैठक के बाद श्रीरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अरिंदम गुईन ने बताया कि “हमारे सेनापति अभिषेक बनर्जी और सुब्रत बक्शी ने हमें स्पष्ट दिशा दी है. विधानसभा चुनाव नजदीक है, संगठन को और मजबूत करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जो विकास कार्य किये हैं, उन्हें हर स्तर पर लोगों तक पहुंचाना होगा.” बैठक में बनर्जी ने यह भी कहा कि ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ अभियान के तहत जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान होना चाहिए. उन्होंने अन्य राज्यों में बांग्ला भाषियों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन तेज करने की भी बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >