अभिषेक ने किये लगातार 30 पुशअप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपने फिटनेस और जोश भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपने फिटनेस और जोश भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल के दिनों में उन्होंने दो बार सोशल मीडिया पर अपनी जिम लुक साझा की थी, जिसने उनके प्रशंसकों को प्रभावित किया. अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे मंच पर सबके सामने लगातार 30 पुशअप करते नजर आ रहे हैं. मंगलवार दोपहर को कोलकाता में एसआइआर के विरोध में रेड रोड से जोड़ासांको तक तृणमूल की मेगा रैली निकाली गयी थी. करीब चार किलोमीटर लंबी पदयात्रा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कदम से कदम मिलाकर सांसद अभिषेक बनर्जी भी चले. रैली समाप्त होने के बाद उन्होंने सभा में भाषण भी दिया. इसके तुरंत बाद वे बालीगंज पहुंचे, जहां उन्होंने एक कनक्लेव में भाग लिया.

कार्यक्रम के अंत में मंच पर ही बनर्जी ने अचानक पुशअप करना शुरू कर दिया और सबके सामने लगातार 30 पुशअप देकर सभी को चौंका दिया. यह दृश्य देखते ही दर्शकों में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >