सियालदह – बनगांव लोकल के चक्के से निकली चिंगारी

चिंगारी निकलने की घटना से हड़कंप मच गया

कोलकाता. सियालदह-बनगांव शाखा के संघती हॉल्ट स्टेशन से ठीक पहले चलती ट्रेन के चक्के से चिंगारी निकलने की घटना से हड़कंप मच गया. घटना गुरुवार दोपहर सियालदह-बनगांव लोकल में हुई. अप ट्रेन हाबरा स्टेशन से रवाना होकर ज्योंही संघती स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने ट्रेन के चक्के से चिंगारी निकलती देखी. इसके बाद चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया. जानकारी पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत करवा कर ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान डाउन लाइन से ही अप व डाउन ट्रेनों का परिचालन हुआ. घटना के कारण दो घंटे तक ट्रेन सेवा बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >