सड़क किनारे मिला पट्टी बंधा मानव पैर, मचा हड़कंप

दक्षिण 24 परगना जिले के उस्ती थाना क्षेत्र के सराची इलाके में रविवार रात सड़क किनारे पट्टी बंधा एक कटा हुआ मानव पैर मिलने से सनसनी फैल गयी.

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना जिले के उस्ती थाना क्षेत्र के सराची इलाके में रविवार रात सड़क किनारे पट्टी बंधा एक कटा हुआ मानव पैर मिलने से सनसनी फैल गयी. दृश्य देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गये और तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पैर को बरामद कर जांच शुरू की.

डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) मिथुन कुमार दे ने बताया कि जांच के दौरान पैर पर एक टैग मिला, जिसके आधार पर आशंका है कि यह अंग किसी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हटाया गया था. खोजबीन में पता चला कि मगरा हाट के धामुया स्थित एक कचरा प्रबंधन कंपनी अस्पतालों से चिकित्सा अपशिष्ट (मेडिकल वेस्ट) इकट्ठा कर निस्तारण करती है. आशंका है कि इसी कंपनी के वाहन से कचरा ले जाते समय यह पैर सड़क पर गिर गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह अंग किस अस्पताल से आया था. बरामद पैर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लापरवाही कहां और किसकी तरफ से हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >