सिंगूर आंदोलन के नाम पर पढ़ाया जायेगा ममता महिमा का पाठ : राहुल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिंगूर आंदोलन की कहानी को सिलेबस में शामिल करने के फैसला पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि स्कूल के बच्चों को सिंगूर आंदोलन का पाठ नहीं, बल्कि उन्हें ममता महिमा का पाठ पढ़ाया जायेगा. सिंगूर आंदोलन में सिंगूर की वास्तविक घटना […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिंगूर आंदोलन की कहानी को सिलेबस में शामिल करने के फैसला पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि स्कूल के बच्चों को सिंगूर आंदोलन का पाठ नहीं, बल्कि उन्हें ममता महिमा का पाठ पढ़ाया जायेगा. सिंगूर आंदोलन में सिंगूर की वास्तविक घटना नहीं रहेगी, बल्कि इसमें ममता बनर्जी का गुणगान होगा. सिंगूर आंदोलन की घटना को पाठ्य सामग्री में शामिल होने की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी घटनाएं हैं, जिन्हें पाठ्य पुस्तक में शामिल करना चाहिए. वास्तव में यह घटना राजनीतिकरण से संबंधित है.
गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल प्रतिबंधी सम्मेलन द्वारा मोहनबागान ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे.
इस मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि यह घटना वास्तव में राजनीति से प्रेरित है. शिक्षा में राजनीति का विरोध करनेवाली तृणमूल कांग्रेस ही अब गंदी राजनीति कर रही है. वहीं, राज्य सरकार द्वारा सरकारी व गैर-सरकारी संपत्ति को नष्ट करने पर जुर्माना देने संबंधी विधेयक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह विधेयक राज्य सरकार ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए ही पेश की है, क्योंकि कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस विपक्ष की सीट पर बैठेगी, ऐसे में इस विधेयक का प्रयोग उनके खिलाफ ही किया जायेगा, क्योंकि वर्तमान समय में जो राजनीति कर रहे हैं, वह तृणमूल कांग्रेस की भांति हिंसात्मक नहीं हैं. तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि एक समय इन लोगों ने विधानसभा में तोड़-फोड़ की थी. रास्ते पर गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर जलाया था, वह लोग आज इसे लेकर विधेयक लाये हैं. यह हास्यास्पद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >