प्रतिमा रजक ने दी विधानसभा के अंदर धरना देने की धमकी, कांग्रेस-वामो ने किया वाकआउट

कोलकाता: पूरे बजट सत्र का बहिष्कार करने के अपने पिछले एलान के बावजूद कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा में लौटी, लेकिन विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को पिछले हफ्ते मार्शलों द्वारा निकाले जाने के विरोध में बहिर्गमन किया. विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को पिछले हफ्ते मार्शलों द्वारा निकाले जाने के विरोध में सदन कांग्रेस […]

कोलकाता: पूरे बजट सत्र का बहिष्कार करने के अपने पिछले एलान के बावजूद कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा में लौटी, लेकिन विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को पिछले हफ्ते मार्शलों द्वारा निकाले जाने के विरोध में बहिर्गमन किया. विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को पिछले हफ्ते मार्शलों द्वारा निकाले जाने के विरोध में सदन कांग्रेस विधायकों ने वाममोरचा के सदस्यों के साथ मिलकर अपना प्रदर्शन जारी रखा. कांग्रेस सदस्यों ने 20 मिनट तक प्रदर्शन किया. उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिनमें अध्यक्ष से मन्नान को निकाले जाने के कारणों को बताने की मांग की गयी थी. उसके बाद कांग्रेस सदस्य वाम मोरचा के सदस्यों के साथ उठकर चले गये.

कांग्रेस विधायक दल ने अपने नेता को निकाले जाने और उन पर कथित हमले के विरोध में पूरे बजट सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया था. कांग्रेस विधायक दल के उपनेता नेपाल महतो ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेगा. श्री महतो ने बताया कि विधायक प्रतिमा रजक अध्यक्ष से अनुरोध करेंगी कि चूंकि उन्हें विधानसभा से निलंबित करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था, तो फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विधानसभा से क्यों बाहर निकला. इस बाबत उन्होंने अध्यक्ष को पत्र भी दिया है. यदि अध्यक्ष सटीक जवाब नहीं देते हैं, तो प्रतिमा रजक विधानसभा के अंदर भी विधानसभा के आसन के समक्ष धरना शुरू कर देंगी.

मन्नान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का रिपोर्ट जमा
तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस राय ने विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को जमा दिया. डॉ मानस रंजन भुईंया को पीएसी चेयरमैन बनाये जाने को लेकर श्री मन्नान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाया गया था. इसकी जांच के लिए श्री राय के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया था. उस कमेटी ने बुधवार को रिपोर्ट जमा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >