माध्यमिक परीक्षा देंगे 9.71 लाख विद्यार्थी

इस साल की माध्यमिक परीक्षा दो फरवरी सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा 12 फरवरी तक चलेंगी.

कोलकाता. इस साल की माध्यमिक परीक्षा दो फरवरी सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा 12 फरवरी तक चलेंगी. इस साल की माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 विद्यार्थी शामिल होंगे. इनमें 4,26,733 लड़के और 5,44,606 लड़कियां हैं. परीक्षा में एक ट्रांसजेंडर छात्र भी बैठेगा. राज्यभर में 2682 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 945 मुख्य केंद्र और 1737 उप-केंद्र शामिल हैं. परीक्षा के प्रश्नपत्र 485 सुपरवाइजरों तक पहुंचा दिये गये हैं. माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी. प्रश्नपत्र सुबह 10:45 बजे से छात्रों में बांटे जायेंगे. हर दिन एक ही पेपर की परीक्षा होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है. छात्रों को ओरिजिनल माध्यमिक एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) लाना अनिवार्य होगा. इसके बिना हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.

इसके अलावा वैलिड स्कूल आइडी कार्ड, फोटो आइडी लाना होगा. स्टेशनरी आइटम में, स्टूडेंट्स को जरूरत पड़ने पर नीले या काले बॉल पेन, एचबी पेंसिल, इरेजर, एक शार्पनर और एक ज्योमेट्री बॉक्स ले जाने की अनुमति है. कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड पर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >