बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात

कोलकाता. अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की. सोमवार की दोपहर संजय दत्त अपने कुछ साथियों के साथ राज्य सचिवालय नवान्न पहुंचे आैर मुख्यमंत्री के दफ्तर में जाकर उनसे मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच यह एक आैपचारिक भेंट थी. इस दौरान विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री व […]

कोलकाता. अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की. सोमवार की दोपहर संजय दत्त अपने कुछ साथियों के साथ राज्य सचिवालय नवान्न पहुंचे आैर मुख्यमंत्री के दफ्तर में जाकर उनसे मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच यह एक आैपचारिक भेंट थी.

इस दौरान विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री व संजय दत्त के बीच काफी देर तक बातें हुईं. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उनके दफ्तर से बाहर निकलते समय संजय दत्त ने कहा कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आये हैं. जब वह अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे. उस समय केवल ममता बनर्जी आैर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका साथ दिया था आैर उनके पक्ष में आवाज उठायी थी. उस मामले में सजा काट कर अब वह बरी हो चुके हैं, पर चूंकि ममता बनर्जी से इस दौरान कभी भेंट नहीं हुई थी.

इसलिए उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा नहीं कर पाया था. उसी के लिए मैं उनसे मिलने एवं उन्हें थैंक्स बोलने के लिए आया हूं. गौरतलब है कि संजय दत्त के पिता दिवंगत कांग्रेस नेता व अभिनेता सुनील दत्त के साथ ममता बनर्जी के काफी अच्छे रिश्ते थे. उस समय ममता बनर्जी कांग्रेस में थीं. कांग्रेस से नाता तोड़ कर तृणमूल कांग्रेस का गठन करने के बावजूद दिवंगत सुनील दत्त व ममता बनर्जी के संपर्क में कोई फर्क नहीं पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >