कोलकाता एयरपोर्ट पर 12 लाख का सोना जब्त

कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार को दो अलग-अलग विमान यात्रियों के पास से 380 ग्राम सोना जब्त किया. उक्त सोने की कीमत लगभग 11 लाख 96 हजार 685 रुपये बतायी गयी है. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमान यात्री थाई भूटान की तासी एयरलाइंस से बैकांक से कोलकाता आये थे. जांच […]

कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने सोमवार को दो अलग-अलग विमान यात्रियों के पास से 380 ग्राम सोना जब्त किया. उक्त सोने की कीमत लगभग 11 लाख 96 हजार 685 रुपये बतायी गयी है. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमान यात्री थाई भूटान की तासी एयरलाइंस से बैकांक से कोलकाता आये थे.

जांच के दौरान कस्टम के अधिकारियों ने दोनों विमान यात्रियों के पास से उक्त सोना जब्त किया. उनमें एक विमान यात्री के पास से 228 ग्राम, जबकि दूसरे विमान यात्री के पास से 152 ग्राम गोल्ड बार जब्त किया गया.

दोनों अपने जूते के मोजे में उक्त गोल्ड बार को छिपा कर ले आये थे. कोलकाता एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से निकलने के दौरान कस्टम अधिकारियों को दोनों की चाल देख कर संदेह हुआ. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 380 ग्राम गोल्ड बार जब्त किया गया. गोल्ड बार जब्त कर दोनों को रिहा कर दिया गया. दोनों कोलकाता के रहनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >