युवती का अश्लील वीडियो बना कर व्हाट्सएप्प के जरिये दोस्तों को भेजा, गिरफ्तार

कोलकाता : 30 वर्षीया युवती का अश्लील वीडियो बना कर व्हाट्सएप्प के जरिये दोस्तों को भेजनेवाले युवक को लालबाजार के साइबर विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम रंजन सेन उर्फ प्रताप चक्रवर्ती उर्फ उदय शंकर सोम (42) है. उसे उत्तर 24 परगना के खड़दह से गिरफ्तार किया गया. पीड़िता के […]

कोलकाता : 30 वर्षीया युवती का अश्लील वीडियो बना कर व्हाट्सएप्प के जरिये दोस्तों को भेजनेवाले युवक को लालबाजार के साइबर विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम रंजन सेन उर्फ प्रताप चक्रवर्ती उर्फ उदय शंकर सोम (42) है. उसे उत्तर 24 परगना के खड़दह से गिरफ्तार किया गया. पीड़िता के मुताबिक, युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. इसके अलावा उससे काफी रुपये भी ऐंठे हैं.
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की उम्र 30 वर्ष है और वह बालीगंज स्टेशन रोड की रहनेवाली है. 15 जनवरी को उसने शिकायत में बताया कि शादी के लिए उसने एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था. इस विज्ञापन को देख कर रंजन सेन नामक एक युवक ने उससे संपर्क किया और उसने खुद को आर्गेनिक केमेस्ट्री में एमएससी पास कर खुद को एक मशहूर एस्ट्रॉलॉजर बताया. इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. फोन पर बातें होने लगीं. दोनों में प्रेम हो गया. रंजन ने उसके साथ शादी का वादा किया. उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये.

इसी बीच युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया. मोबाइल से कई अश्लील तसवीरें भी लीं. उन तसवीरों और वीडियो को वह अपने दोस्तों को व्हाट्सएप्प के जरिये भेजता था. रंजन ने अपने दोस्तों से भी युवती को मिलवाया था. उन्हीं दोस्तों से इस बात का पता चलने के बाद उसने खुद विडियो को देखा. इसके बाद सबूत लेकर वह लालबाजार पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू की.

कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) देवाशीष बोराल ने बताया कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसने मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाया है. इसके बाद उदय शंकर सोम नामक उसके असली नाम का पता चला. इलाके में लोग उसे प्रदीप चक्रवर्ती के नाम से भी जानते हैं. इन सभी जानकारी के बाद पुलिस ने उस शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >