सॉल्टलेक में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ मालिक समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा

सॉल्टलेक सेक्टर फाइव इलाके में स्थित इमेजिन टेक पार्क बिल्डिंग में चल रहे एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करती हुई पुलिस ने उसके मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कॉल सेंटर से करीब 58.30 लाख रुपये भी बरामद किये गये.

कोलकाता.

सॉल्टलेक सेक्टर फाइव इलाके में स्थित इमेजिन टेक पार्क बिल्डिंग में चल रहे एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करती हुई पुलिस ने उसके मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कॉल सेंटर से करीब 58.30 लाख रुपये भी बरामद किये गये. इसके अलावा, कॉल सेंटर के मालिक अविनाश जायसवाल के चिनार पार्क स्थित घर पर भी छापेमारी की गयी, जहां से नौ लाख 48 हजार रुपये बरामद किये गये. इस तरह कुल 67.78 लाख कैश बरामद किया गया. इसके अलावा उस फर्जी कॉल सेंटर से दर्जनों मोबाइल फोन, छह लैंडलाइन फोन, कई लैपटॉप व कंप्यूटर, नोट काउंटिंग मशीन समेत अन्य दस्तावेज बरामद किये गये.

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विधाननगर के सीपी मुकेश ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया. इसमें देवेंद्र सिंह, राजू एसके और मालिक अविनाश जायसवाल उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया गया. पहले उक्त अवैध कॉल सेंटर में छापेमारी की गयी. वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनसे मिले तथ्यों के आधार पर चिनार पार्क स्थित मालिक अविनाश के घर छापेमारी की गयी. वहां से नौ लाख 48 हजार रुपये बरामद किये गये. गिरफ्तार देवेंद्र सिंह बेहला का निवासी है. वहीं, राजू इंटाली का निवासी है. दोनों के लैपटॉप व डेस्कटाॅप की जांच करने पर पता चला कि उक्त कॉल सेंटर के जरिये खासकर अमेरिका के नागरिकों को चूना लगाया जाता था. वहां से लाखों लोगों का डाटा मिला है. इस गिरोह के लोग उक्त कॉल सेंटर के जरिये लोगों को फोन कर तकनीकी स्पोर्ट के नाम पर ठगी करते थे. अविनाश के घर से चार कीमती मोबाइल भी बरामद किये गये.

पूछताछ में पता चला है कि ये लोग गत तीन महीने से उक्त फजी्र कॉल सेंटर के जरिये ठगी का धंधा चला रहे थे. अविनाश मूल रूप से बड़तला में रहता है और उसका एक घर चिनार पार्क में भी है. इलेक्ट्रानिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

विदेशी नागरिकों को बनाते थे ठगी का शिकार :

पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में पता चला है कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों को कॉल कर उन्हें ठगता था. खासकर अमेरिका के नागरिकों से ठगी की जाती थी. बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया. इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >