बैरकपुर : 477 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाकों में अभियान चलाकर पुलिस ने 477 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं.

बैरकपुर. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाकों में अभियान चलाकर पुलिस ने 477 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, वासुदेवपुर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात घोषपाड़ा इलाके में छापेमारी कर हसन सरदार को रंगे हाथ पकड़ा और करीब 77 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. हसन से पूछताछ के बाद नासिर शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया. विशिष्ट धाराओं के तहत मामला शुरू किया गया है और प्रतिबंधित पटाखे के निर्माण, बिक्री और स्टॉक में रखने में शामिल और लोगों की तलाश की जा रही है.

वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर शिवदासपुर थाने की पुलिस ने देवक में सादेक अली खान (36) नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर लगभग 400 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. बताया जाता है कि जैसे ही वासुदेवपुर में रेड की खबर सादेक को लगी, वह उसके बाद से ही फरार है. पुलिस इसमें लिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >