हल्दिया. दीपावली और काली पूजा से पहले पूर्व मेदिनीपुर के कई इलाकों में अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण और बिक्री पूरी तरह से वर्जित है. इसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार छापेमारी चल रही है. पुलिस अब तक कई क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद कर कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. सोमवार की रात तमलुक और महिषादल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर करीब 365 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. महिषादल थाना क्षेत्र के चिंगुरमारी इलाके से पुलिस ने लगभग 215 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे और पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया. इस मामले में चिंगुरमारी निवासी कमल माजी को गिरफ्तार किया गया है. तमलुक थाना क्षेत्र के शहर से सटे डिमारी बाजार इलाके में भी पुलिस ने छापेमारी की और लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. इस दौरान ””””दसकर्मा भंडार”””” नामक दुकान के मालिक तपन चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि तपन लंबे समय से धार्मिक आयोजनों के सामान की आड़ में अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
