एयरपोर्ट पर सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार

हावड़ा : दमदम एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को 2.50 लाख कीमत की तीन सोने की बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने 120 ग्राम के तीन सोने की बिस्कुट जब्त किया है. यात्री उक्त सोने को छिपा कर ला रहा था. हालांकि,आरोपी यात्री को छोड़ दिया गया है. उल्लेखनीय है कि […]

हावड़ा : दमदम एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को 2.50 लाख कीमत की तीन सोने की बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने 120 ग्राम के तीन सोने की बिस्कुट जब्त किया है. यात्री उक्त सोने को छिपा कर ला रहा था. हालांकि,आरोपी यात्री को छोड़ दिया गया है. उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को बैंकॉक से दमदम हवाई अड्डा पहुंचा कोलकाता निवासी पर कस्टम अधिकारियों को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान शक हुआ. काफी जांच करने के बाद भी अधिकारी सोने की बिस्कुट खोज नहीं पाये. अंत में पता चला कि यात्री ने अपने दोनों जुतों के सोल में सोने की बिस्कुट को छिपा रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >