तृणमूल-भाजपा समर्थक भिड़े, 10 घायल

पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना के उदयपल्ली के वेलकास में इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. दोनों ही दल के दस समर्थक घायल हुए हैं. पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया. पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. तृणमूल का आरोप है कि बुधवार को ही घटना […]

पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना के उदयपल्ली के वेलकास में इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. दोनों ही दल के दस समर्थक घायल हुए हैं. पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया. पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. तृणमूल का आरोप है कि बुधवार को ही घटना का सूत्रपात हुआ.
पार्टी की जनसभा से लौट रहे समर्थकों पर अपराधियों ने हमला किया. कई घरों में तोड़फोड़, लूटपाट की गयी. तृणमूल का कहना है कि अपराधी भाजपा समर्थक थे. दूसरी ओर, भाजपा नेताओं का आरोप है कि पहले तृणमूल समर्थकों ने ही उनके समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की. उसके बाद ही भाजपाइयों ने बचाव में उन पर हमला किया. सुबह से बढ़े तनाव के बाद घायलों में चार को गंभीर अवस्था में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भरती किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >