हमले के बाद नदिया के 20 पर्यटक श्रीनगर में फंसे

आतंकवादी हमले के दौरान वे भी पहलगांव में थे. सेना ने उन्हें वहां से बचाकर श्रीनगर के एक होटल में ठहराया है.

कल्याणी. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से घाटी क्षेत्र में ठहरे पर्यटकों में दहशत फैल गयी है. कई पर्यटक शीघ्र घर लौटने का प्रयास कर रहे हैं. 20 सदस्यों का एक समूह नदिया जिला के चाकदाह से कश्मीर की यात्रा पर गया है. मंगलवार के आतंकवादी हमले के बाद उनमें भी दहशत फैल गयी है. बताया गया है कि आतंकवादी हमले के दौरान वे भी पहलगांव में थे. सेना ने उन्हें वहां से बचाकर श्रीनगर के एक होटल में ठहराया है. इसी महीने की 18 तारीख को चाकदाह से 20 पर्यटक कश्मीर घूमने गये थे. चाकदाह से गये पर्यटकों में फुटबॉलर सुब्रत डे, कमलपुर प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर अनिमेष मित्रा और अन्य शामिल हैं. वे लोग मंगलवार की सुबह पहलगांव पहुंचे थे. उसी समय घाटी में आतंकवादी हमला हुआ. हालांकि वे लोग सुरक्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >