12 वर्षीय नाबालिग पर आठ वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के कुलिया गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है

पुलिस ने आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह

संवाददाता, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के कुलिया गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि बुधवार को आठ वर्षीय बच्चा अपने पड़ोस के बच्चों के साथ खेलने गया था, लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चला. परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में बच्चे को एक तालाब के पास अचेत अवस्था में पाया. परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के परिवार का आरोप है कि उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और उन्होंने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बच्चे के परिवार के सदस्यों ने बागदा पुलिस स्टेशन में नाबालिग के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी.

शिकायत मिलने पर बागदा थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया. पुलिस हत्या का कारण जानने के लिए मामले की जांच कर रही है और इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >