आज भी रद्द रहेंगी पूर्व रेलवे व दक्षिण पूर्व रेलवे की 17 ट्रेनें

कुड़मी समाज आंदोलन की वजह से लिंक ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचने के कारण 21 सितंबर को 17 ट्रेनें रद्द करने की सूचना रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

कोलकाता. झारखंड और बंगाल के कुछ इलाकों में चल रहे कुड़मी समाज आंदोलन की वजह से लिंक ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचने के कारण 21 सितंबर को 17 ट्रेनें रद्द करने की सूचना रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. रविवार को रद्द की गयीं ट्रेनों में 68091/18019 खड़गपुर-झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस, 68013 खड़गपुर-टाटा नगर मेमू ,20871 हावड़ा- राउरकेला वीबी एक्सप्रेस,12814 टाटा नगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 68126 बारबिल-टाटा नगर मेमू, 68041/68042 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू , 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू , 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू,18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू, 68035 टाटा नगर-हटिया मेमू, 21893/21894 टाटा नगर-पटना-टाटा नगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 68079/68080 भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू हैं.21 सितंबर को पूर्व रेलवे की 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं.

रद्द रहने वाली ट्रेनों में 63541 आसनसोल – गोमो मेमू, 13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस, 13319 डुमका-रांची एक्सप्रेस, 13503 बर्दवान – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस और 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >