कालीपूजा के दौरान हो सकता है आतंकी हमला, केंद्र ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कालीपूजा व दिवाली के दौरान आतंकी हमला हो सकता है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को सतर्क किया है. गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्र व कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ को पत्र लिख कर खतरे के प्रति आगाह किया […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कालीपूजा व दिवाली के दौरान आतंकी हमला हो सकता है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को सतर्क किया है. गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्र व कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ को पत्र लिख कर खतरे के प्रति आगाह किया गया है.
केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उनको सतर्क रहने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों बर्दवान में हुए विस्फोट के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से आतंकियों के अड्डे का पता चल रहा है. एनआइए व एनएसजी जांच में लगी हुई हैं. कई जगह से विस्फोटक बरामद हुए हैं. अब केंद्र सरकार द्वारा एक बार सतर्क किये जाने के बाद राज्य प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >