मुख्य बातें
Samrat Chaudhary: कोलकाता/पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार कैंपेनर बनाया है. मंगलवार को सम्राट चौधरी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा- बीजेपी का मानना है कि बंगाल सोनार बंगाल बने. पश्चिम बंगाल को सोने का बंगाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करना, घुसपैठियों को बाहर निकालना और बंगाली अस्मिता को फिर से बहाल करना भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है.
बंगाल में सरकार बनाने का दावा
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से आजादी की लड़ाई में बंगाल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उसी तरह बंगाल के लोग आज बदलाव के लिए तैयार हैं. सम्राट चौधरी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि भाजपा 47 वर्ष की हो गई है. हम इस साल जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृहराज्य में भी भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्राट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल के संकल्प के साथ बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें बिहार से कई चेहरों को शामिल किया गया. बंगाल चुनाव में सम्राट चौधरी को पार्टी ने बड़ा जिम्मा सौंपा है. बिहार में गृह विभाग संभाल रहे सम्राट चौधरी को नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. बंगाल चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का नाम नहीं होने को लेकर भी राजनीतिक गलियारे में सम्राट का कद बढ़ गया है.
Also Read: बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हादसा, भाजपा उम्मीदवार के सिर में फ्रैक्चर
