कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट
हावड़ा मंडल के हावड़ा स्टेशन के लिंक केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. उक्त कार्य 24 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक लगातार 60 घंटे तक चलने वाले कार्य के लिए मेगा ब्लॉक की योजना बनायी गयी है. उक्त कार्य 24 जुलाई शुक्रवार की शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर 27 जुलाई सोमवार तक सुबह 5 बजे तक चलेगा. उक्त मेगा ब्लॉक के दौरान 27 जुलाई की हावड़ा मंडल की 16 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है.
तीन दिनों तक रूट रहेगा अस्त-व्यस्त
रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व और दक्षिण पूर्व रेलवे की दर्जनों लंबी दूरी की ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है. कई लंबी दूरी की ट्रेनों को सांतरागाछी या भी शालीमार स्टेशन से रवाना किया जायेगा. उक्त ट्रेनों के साथ ही 25,25 और 27 जुलाई को भी रवाना होनेवाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के बजाय सांतरागाछी और शालीमार स्टेशनों से रवाना होंगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेंगी.
27 जुलाई को रद्द लोकल ट्रेनें
27 जुलाई को रद्द की गयी ट्रेनों में 38801 हावड़ा-मेदिनीपुर गैलोपिंग लोकल, 38703 हावड़ा-खड़गपुर लोकल, 38803हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल,38705 हावड़ा-खड़गपुर लोकल, 38903 हावड़ा-आमता लोकल, 38805 हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल,38302 मेचेदा-हावड़ा लोकल,38402 पांसकुड़ा-हावड़ा लोकल,38802 मेदिनीपुर-हावड़ा लोकल, 38702 खड़गपुर-हावड़ा लोकल, 38808 मेदिनीपुर-हावड़ा गैलोपिंग लोकल रद्द रहेगी. इसके साथ ही 26 जुलाई को 38321 हावड़ा- मेचेदा लोकल और 38453 हावड़ा-पांशकुड़ा रद्द रहेगी.
प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तन
24 जुलाई को 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल हावड़ा स्टेशन के बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी. जबकि 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन के बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन
23 जुलाई को 12246 सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 22888 सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल बेंगलुरु-हावड़ा हम सफर एक्सप्रेस, 12840 एसजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा मेल और 24 जुलाई को 222862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 12822पुरी-हावड़ा धौली एक्सप्रेस, हावड़ा स्टेशन के बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट
