दिल्ली में भाजपा की हार से ममता बनर्जी खुश, कहा- बंगाल में भी दिया जाएगा करारा जवाब

delhi election 2020 बांकुरा: पश्‍चिम बंगाल के बांकुरा में सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला किया और दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन का जिक्र किया. रैली को संबोधित करते हुए मंच से ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में […]

delhi election 2020 बांकुरा: पश्‍चिम बंगाल के बांकुरा में सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला किया और दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन का जिक्र किया.

रैली को संबोधित करते हुए मंच से ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में छात्रों, महिलाओं का शोषण किया. वहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक राज्य भाजपा के हाथ से फिसल रहे है, पार्टी जल्द ही अपने नियंत्रण वाले सभी राज्यों को खो देगी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर करारा प्रहार किया और कहा कि भाजपा को 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह का करारा जवाब मिलेगा.

दिल्ली चुनाव : ममता ने केजरीवाल को बधाई दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को बधाई दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है. उन्होंने ट्वीट किया- बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं. घृणा भाषणों और विभाजनकारी राजनीति के जरिए धर्म पर खेल खेल रहे नेताओं को इस इशारे को समझना चाहिए कि जो वादे पूरे करता है उसी को फल मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >