दिव्यांग किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

खड़गपुर : खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके के बलरामपुर गांव के आमलातोड़िया इलाके में एक दिव्यांग किशोरी की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है. उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. किशोरी के परिजनों और लोगों का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी है. स्थानीय मिलन संघ क्लब की […]

खड़गपुर : खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके के बलरामपुर गांव के आमलातोड़िया इलाके में एक दिव्यांग किशोरी की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है. उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. किशोरी के परिजनों और लोगों का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी है.

स्थानीय मिलन संघ क्लब की ओर से सरस्वती पूजा के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए किशोरी अपनी मां और ममेरी बहन के साथ गयी थी. पीड़िता की बहन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दोनों बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों के साथ उनकी मुलाकात हुई और वे उसके साथ छेड़खानी करने लगे. यह देख वह वहां से किसी तरह भाग खड़ी हुई, लेकिन दिव्यांग किशोरी को कुछ पता नहीं चला.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची और बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव खजूर के पेड़ से लटका पाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली हैं. खड़गपुर शहर के सहायक (अतिरिक्त) पुलिस अधीक्षक काजी शमसुद्दीन अहमद का कहना है कि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म और हत्या के सबूत नहीं मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >