श्याम बाजार व आसपास के इलाकों में वैकल्पिक मार्ग के लिए लगायी गयी होर्डिंग
लॉक गेट रोड फ्लाइओवर से होकर जायेंगी बीटी रोड जानेवाली बसें
कोलकाता :उत्तर कोलकाता से मध्य कोलकाता में आनेवाले वाहनों के लिए अबतक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होनेवाला टाला ब्रिज 31 जनवरी की मध्यरात्रि से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. अब तक बड़े वाहनों पर रोक लगने के बावजूद प्राइवेट कार व टैक्सी के रूप में छोटी गाड़ियां इस ब्रिज से आवाजाही कर रही थीं, लेकिन अब सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है. राहगीरों के लिए भी ब्रिज पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
डीसी ट्रैफिक रूपेश कुमार ने बताया कि प्राइवेट कार व टैक्सी के अलावा बस व मिनी बस के चालकों को विकल्पिक रास्तों की जानकारी देने के लिए श्यामबाजार व राजबल्लभ पाड़ा जैसे इलाकों में पोस्टर लगाये गये हैं. वहीं गैलिफ स्ट्रीट व बागबाजार क्रॉसिंग पर भी पोस्टर लगाये गये हैं. वाहन चालकों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. आम लोगों को इससे कोई तकलीफ ना हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है.
इन रास्तों से बीटी रोड की तरफ जा सकती हैं छोटी गाड़ियां
सीआर एवेन्यू से आनेवाली गाड़ियां : जेएम एवेन्यू होते हुए केवीवी एवेन्यू के रास्ते लॉकगेट फ्लाइओवर से बीटी रोड
श्याम बाजार से आनेवाली गाड़ियां : श्यामबाजार क्रॉसिंग से भूपेन बोस एवेन्यू से केवीवी एवेन्यू होते हुए लॉकगेट फ्लाइओवर के रास्ते गाड़ियां पहुंचेंगी बीटी रोड
एक अन्य वैकल्पिक रास्ता : केवीवी एवेन्यू से काशीपुर रोड होते हुए खगेंद्र चटर्जी रोड के रास्ते बीटी रोड
एक अन्य वैकल्पिक रास्ता : श्यामबाजार क्रॉसिंग से विधान सरणी होते हुए गैलिफ स्ट्रीट से केवीवी एवेन्यू के रास्ते लॉकगेट रोड फ्लाइओवर होते हुए बीटी रोड
इस रास्ते का भी कर सकते हैं इस्तेमाल : श्याम बाजारक्रॉसिंग से आरजी कर रोड होते हुए इंदिरा विश्वास रोड के रास्ते मनमथ दत्ता रोड होते हुए राजा मनींद्र रोड से होकर पाइकपाड़ा के रास्ते बीटी रोड
बीटी रोड से सेंट्रल एवेन्यू की तरफ जानेवाली छोटी गाड़ियों के लिए वैकल्पिक रास्ता : बीटी रोड से चिड़िया मोड़ होते हुए खगेंद्र चटर्जी रोड के रास्ते काशीपुर रोड के बाद केवीवी एवेन्यू से होकर गिरीश एवेन्यू के बाद जेएम एवेन्यू होते हुए सेंट्रल एवेन्यू.इस रास्ते का भी करें इस्तेमाल : बीटी रोड से चिड़ियामोड़ होते हुए पाइकपाड़ा के रास्ते राजा मनींद्र रोड होते हुए तारा शंकर रोड होकर बेलगछिया ब्रिज के रास्ते पहुंच सकते हैं श्यामबाजार क्रॉसिंग
एक अन्य रास्ता : बीटी रोड से चिड़ियामोड़ के बाद दमदम रोड होते हुए सेवेन टैंक के रास्ते नॉदर्न एवेन्यू के बाद राजा मनींद्र रोड से होकर तारा शंकर सरणी के रास्ते बेलगछिया रोड के बाद श्यामबाजार चौराहा
उत्तर कोलकाता की तरफ जानेवाली बस व मिनी बस के रास्ते: सीआर एवेन्यू से जेएम एवेन्यू होते हुए केवीवी एवेन्यू होकर लॉकगेट रोड के बाद बीटी रोड
एक अन्य मार्ग : श्यामबाजार क्रॉसिंग से भुपेन बोस एवेन्यू होते हुए केवीवी एवेन्यू के रास्ते लॉकगेट फ्लाइओवर के बाद गाड़ियां पहुंचेगी बीटी रोड
एक अन्य रास्ता : श्याम बाजार क्रॉसिंग से विधान सरणी के बाद गैलिफ स्ट्रीट होते हुए केवीवी एवेन्यू से होकर लॉकगेट फ्लाइओवर के बाद बीटी रोड
बीटी रोड से श्यामबाजार आने के लिए बस व मिनीबस के लिए अस्थायी रास्ता : बीटी रोड से चिड़ियामोड़ होते हुए दमदम रोड के रास्ते सेवेन टैंक होते हुए नॉदर्न एवेन्यू से राजा मनींद्र रोड से मिल्क कॉलोनी के रास्ते बेलगछिया रोड से श्यामबाजार क्रॉसिंग
एक अन्य रास्ता : बीटी रोड से चिड़िया मोड़ होते हुए पाइकपाड़ा से राजा मनींद्र रोड के रास्ते मिल्क कॉलोनी होकर बेलगछिया ब्रिज के बाद श्यामबाजार क्रॉसिंग
