पश्चिम बंगाल : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रेड रोड में फहराया तिरंगा, सीएम ममता बनर्जी भी रहीं मौजूद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और जोश से मनाया गया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की राजधानी में रेड रोड में तिरंगा फहराया और सशस्त्र बलों के रस्मी मार्च पास्ट की अगवानी की. इस अवसर पर बीएसएफ, सीआईएसएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सशस्त्र पुलिस ने परेड […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और जोश से मनाया गया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की राजधानी में रेड रोड में तिरंगा फहराया और सशस्त्र बलों के रस्मी मार्च पास्ट की अगवानी की.

इस अवसर पर बीएसएफ, सीआईएसएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सशस्त्र पुलिस ने परेड निकाली.

रेड रोड पर शहर के स्कूली छात्रों ने रंगारंग झांकियां निकालीं, इसके अलावा जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती बड़ी झांकी भी निकाली गयी. समारोह के दौरान पर्वतीय, सुंदरबन और जंगलमहल से लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्होंने राज्यपाल का अभिवादन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >