कांकुड़गाछी : बहुमंजिली इमारत में लगी आग, बाल-बाले बचे लोग

कोलकाता : रविवार की सुबह महानगर के कांकुड़गाछी क्रॉसिंग के पास एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग इमारत की पहली मंजिल में सुबह 9.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल के सात इंजनों के साथ दमकलकर्मियों ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. इलाके के […]

कोलकाता : रविवार की सुबह महानगर के कांकुड़गाछी क्रॉसिंग के पास एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग इमारत की पहली मंजिल में सुबह 9.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल के सात इंजनों के साथ दमकलकर्मियों ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी.

इलाके के लोगों ने बताया कि कांकुड़गाछी के सीएमएम रोड में सुबह इमारत के प्रथम मंजिल में स्थित एक ब्यूटी पार्लर के अंदर सुबह धुआं निकलते देखा गया. इमारत की अन्य मंजिलों में रहनेवाले लोगाें को उस पार्लर से धुआं निकलते देख आग लगने की आशंका हुई. तुरंत वे घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गये.
दमकलकर्मियों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के अंदर काफी धुआं होने के कारण वे आग के स्त्रोत तक नहीं पहुंच पा रहे थे. कांच तोड़कर धुआं बाहर निकालने के बाद वे स्त्रोत तक पहुंच पाये. इसके बाद दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. दमकलकर्मियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है.
सात इंजनों की मदद से दो घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारण ब्यूटी पार्लर को काफी नुकसान पहुंचा है. दमकलकर्मियों का कहना है कि जहां आग लगी, वहां अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. इसमें लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >