मेट्रो में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना

कोलकाता : मेट्रो रेलवे स्टेशन व परिसर में गंदगी फैलाने के लिए यात्रियों से लगातार जुर्माना वसूला जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2019-20 के एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक गंदगी फैलाने के लिए 6,47,725 रुपये जुर्माना वसूला गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 8,88,530 जुर्माना वसूला गया […]

कोलकाता : मेट्रो रेलवे स्टेशन व परिसर में गंदगी फैलाने के लिए यात्रियों से लगातार जुर्माना वसूला जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2019-20 के एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक गंदगी फैलाने के लिए 6,47,725 रुपये जुर्माना वसूला गया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 8,88,530 जुर्माना वसूला गया था. मेट्रो रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत यात्रियों को गंदगी नहीं फैलाने की नसीहत दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >