न्यू ईयर के डेट पर भारी गुलाब का रेट

हावड़ा : न्यू ईयर में प्रेमी और प्रेमिका को गुलाब खरीदना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि पिछले दो दिनों की बेमौसम बारिश से गुलाब के फूलों की खेती को नुकसान पहुंचा है. हालांकि त्योहारों का मौसम अभी नहीं है, लेकिन एक जनवरी को गुलाब की मांग बाकी दिनों से अधिक रहती है. प्रेमी व प्रेमिका […]

हावड़ा : न्यू ईयर में प्रेमी और प्रेमिका को गुलाब खरीदना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि पिछले दो दिनों की बेमौसम बारिश से गुलाब के फूलों की खेती को नुकसान पहुंचा है. हालांकि त्योहारों का मौसम अभी नहीं है, लेकिन एक जनवरी को गुलाब की मांग बाकी दिनों से अधिक रहती है. प्रेमी व प्रेमिका के अलावा कई लोग एक दूसरे को गुलाब फूल देकर नये साल की शुभकामनाएं देते है‍ं. बिन मौसम की इस बारिश ने फूल कृषकों को नुकसान पहुंचाया है.

मालूम रहे कि ग्रामीण हावड़ा के बागनान का गुलाब पूरे राज्य में प्रसिद्ध है. वर्तमान में खुदरा बाजार में गुलाब के एक फूल की कीमत पांच से आठ रुपये है, जो नये साल में 10 से 15 रुपये हो जायेगी. बताया जा रहा है कि बेमौसम की बारिश से गुलाब सहित उन सभी फूलों को अधिक नुकसान पहुंचा है, जिनकी जड़ें कमजोर होती हैं.
इस बारिश से गुलाब के अलावा गेंदा, दोपाटी, चंद्रमल्लिका, डेकोरेटिंग प्लांट (सजावट वाले पत्ते) को भी क्षति हुई है. हालिया बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलीं. पानी से फूल बागान डूब गये. सभी पौधे पानी में डूब गये थे. बीज भी नष्ट हुए. जिन पौधों में फूल खिले थे, वो सड़ गये. जड़ों में पानी जमने से पौधों में कीड़े लगने की संभावना है.
राज्य में कहां होती है फूलों की खेती
गुलाब के फूलों की खेती विशेषकर ग्रामीण हावड़ा के बागनान व श्यामपुर में अधिक होती है. इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर के पांसकुड़ा, कोलाघाट व पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर, देबरा में होती है. तीनों जिलों में बारिश के कारण फूलों की खेती को नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >